Search

 
 
 

झारखंड में वेतन भुगतान के लिए DDO के स्तर से सत्यापन शुरू

Ranchi: सरकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान शुरू करने के लिए DDO द्वारा कर्मचारियों से संबंधित ब्योरे के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए DDO के स्तर से सभी कर्मचारियों से 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गयी है. साथ ही तीन तरह के दस्तावेज की फोटो कॉपी मांगी गयी है. वेतन भुगतान के लिए वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में कार्यरत कर्मचारियों से उनका नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, नियुक्ति की तिथि, जीपीएफ नंबर, आधार नंबर, पैन, ई-मेल आईडी, बैंक अकाउंट नंबर और आइएफएससी कोड की जानकारी मांगी गयी है.
 

Ranchi: सरकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान शुरू करने के लिए DDO द्वारा कर्मचारियों से संबंधित ब्योरे के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए DDO के स्तर से सभी कर्मचारियों से 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गयी है. साथ ही तीन तरह के दस्तावेज की फोटो कॉपी मांगी गयी है.
वेतन भुगतान के लिए वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में कार्यरत कर्मचारियों से उनका नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, नियुक्ति की तिथि, जीपीएफ नंबर, आधार नंबर, पैन, ई-मेल आईडी, बैंक अकाउंट नंबर और आइएफएससी कोड की जानकारी मांगी गयी है. इस ब्योरे के साथ आधार, पैन और पासबुक के पहले पेज की कॉपी या कैंसिल किये गये चेक की मांग की गयी है.


उल्लेखनीय है प्रधान महालेखाकार की सूचना के आलोक में बोकारो और हजारीबाग में वेतन मद से फर्जी निकासी के मामले की पुष्टि होने के बाद वित्त विभाग ने कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी थी. 


वित्त विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि कार्यरत कर्मचारियों के ब्योरे के सत्यापन और DDO द्वारा प्रमाण पत्र दिये जाने के बाद ही वेतन का भुगतान किया जायेगा. वित्त विभाग के इस आदेश के आलोक में मार्च माह का वेतन भुगतान बंद हो गया. सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान शुरू करने के लिए वित्त विभाग के आदेश के आलोक में कर्मचारियों के ब्योरे के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही