Search

CBI ने 23 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट केस में दो के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Ranchi: सीबीआई दिल्ली ने 23 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट के मामले में सांगिक रॉय और उसकी कंपनी M/s Securing World Social and Economic Development Council के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. डिजिटल अरेस्ट के इस मामले में दिल्ली के एक सीनियर सिटीजन से 23 करोड़ रुपये की ठगी की गयी थी. देश में डिजिटल अरेस्ट के सहारे ठगी का यह सबसे बड़ा मामला है.
 
डिजिटल अरेस्ट में ठगी के शिकार सीनियर सिटीजन ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन पुलिस के स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर ठगी के अपने मामले को सीबीआई के हवाले करने का अनुरोध किया था. 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में ठगी के इस मामले में जांच के बाद सीबीआई ने सांगिक रॉय और उसकी कंपनी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. ठगी की रकम इसी कंपनी में ट्रांसफर किया गया था.

साइबर अपराधियों ने खुद को ईडी,एनआईए का अधिकारी बताकर सीनियर सिटीजन को डिजिटल अरेस्ट किया. उनपर मनी लॉन्ड्रिंग सहित अन्य अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया. इससे संबंधित वारंट और कोर्ट के फर्जी आदेश के सहारे ठगी की. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में सीबीआई ने मामले की जांच के दौरान सांगिक रॉय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जांच में पाया गया कि सांगिक रॉय की कंपनी में साइबर ठगी के दो और मामलों का पैसा ट्रांसफर किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही