Search

 
 
 

रांची: होल्डिंग टैक्स पर 10% तक की छूट, 30 जून तक भुगतान पर मिलेगा लाभ

नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स संग्रहण की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू करने जा रही है. निगम कर-दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए एकमुश्त टैक्स भुगतान पर विशेष छूट की व्यवस्था की है. यदि करदाता 30 जून के पूर्व अपने होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें देय कर राशि पर अधिकतम 10% तक की छूट प्रदान की जाएगी.
 

Ranchi: नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स संग्रहण की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू करने जा रही है. निगम कर-दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए एकमुश्त टैक्स भुगतान पर विशेष छूट की व्यवस्था की है. यदि करदाता 30 जून के पूर्व अपने होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें देय कर राशि पर अधिकतम 10% तक की छूट प्रदान की जाएगी.

 

भुगतान के लिए जारी वेबसाइट

नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchimunicipal.com, SMART RANCHI APP तथा ‘RMC Payment Mitra’ व्हाट्सएप चैटबोट (8986627070) के नम्बर जारी किए गए. इसके साथ ही नगर निगम मुख्यालय एवं डोरंडा अंचल कार्यालय स्थित जन सुविधा केन्द्रों पर भी जमा कर सकते है.

 

निगम द्वारा अधिकृत एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्राहकों के माध्यम से भी जमा किए जा सकते है. इसके अतिरिक्त, सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर एवं आर्म्ड फोर्स से जुड़े करदाताओं को 5% अतिरिक्त छूट प्रावधान किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही