Search

 
 
 

झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन ट्रायल में 145 खिलाड़ी हुए शामिल

 
गोवा में 37वां राष्ट्रीय खेल Ranchi : गोवा में 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होनेवाले 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए झारखंड की हॉकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल किया जा रहा है. शुक्रवार को बरियातू स्थित बालिका उच्च विद्यालय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल किया गया. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 145 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया. ट्रायल के बाद 35 खिलाड़ियों को शार्ट लिस्ट किया गया, जिनका एक सप्ताह बाद से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा. पुरुष वर्ग का चयन ट्रायल 19 अगस्त को होगा. शुक्रवार के चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, माइकल लाल, दसरथ महतो, बिगन सोए उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-sports-department-will-give-cash-prize-to-178-players/">झारखंड

खेल विभाग 178 खिलाड़ियों को देगा नगद पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही