Search

 
 
 

झारखंड खेल विभाग 178 खिलाड़ियों को देगा नगद पुरस्कार

 
Ranchi : राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड खेल विभाग खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. विभाग द्वारा 17 अगस्त को मोमेंटो और टी शर्ट के लिए टेंडर निकाला गया है. टेंडर में 178 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित करने की बात कही गई है. निदेशालय ने खिलाड़ियों और उनको मिलनेवाली रकम की सूची तैयार कर ली है. इसमें 36वें राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप, एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. खिलाड़ियों को टी-शर्ट देने के लिए भी टेंडर निकाला गया है. कुल 200 टी-शर्ट की आपूर्ति करने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/journalist-shot-dead-in-bihar-cm-nitish-expresses-concern-opposition-targets-government/">बिहार

में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, सीएम नीतीश ने जतायी चिंता, विपक्ष का सरकार पर निशाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही