Search

बिहार में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, सीएम नीतीश ने जतायी चिंता, विपक्ष का सरकार पर निशाना

Arariya/Patna: अररिया जिले में शुक्रवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी कि विमल कुमार यादव (35) की प्रेमनगर गांव में उनके आवास पर हत्या कर दी गई. वह एक हिंदी दैनिक के लिए काम करते थे. बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "हमलावरों ने सुबह करीब 5.30 बजे विमल यादव के घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी." इसमें यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

सूचना मिलने पर जिला पुलिस प्रमुख और स्थानीय रानीगंज थाने के प्रभारी मौके पर पहुंचे. अररिया के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच जारी है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों को बुलाया गया है. बताया जाता है कि विमल का पड़ोसी के साथ पुराना विवाद था. सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. इसे पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-judicial-magistrate-of-patna-civil-court-accused-of-dowry-death/">बिहारः

पटना सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर दहेज हत्या का आरोप
वहीं घटना के बारे में पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे वास्तव में दुख हुआ है और मैंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच करने के लिए कहा है." मुख्यमंत्री ने कहा, "मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को सजा दी जाएगी."

बिहार में लोकतंत्र खतरे में है- सम्राट

इस घटना पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इस घटना से पता चलता है कि "बिहार में लोकतंत्र खतरे में है". भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि बिहार में निर्दोष नागरिकों, पत्रकारों और यहां तक ​​कि पुलिसकर्मियों की भी हत्या की जा रही है.’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अररिया में जो हुआ वह वाकई दुखद है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले `घमंडिया` महागठबंधन की राज्य में सरकार बनने के बाद से ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं.’’ इसे भी पढ़ें- ACB">https://lagatar.in/acb-arrests-forest-department-clerk-and-computer-operator-for-taking-bribe/">ACB

ने रिश्वत लेने के आरोप में वन विभाग के क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

चिराग ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

एनडीए में शामिल हुए लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "नीतीश कुमार और उनके सहयोगी चिल्लाते रहते हैं कि बिहार में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. लेकिन वे चौथे स्तंभ की रक्षा करने में असमर्थ हैं." हाल में समस्तीपुर में हुई एक पुलिस अधिकारी की हत्या का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा, "आम बिहारी ने नीतीश कुमार से बहुत पहले ही सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन उनकी सरकार पुलिस और प्रेस की भी रक्षा नहीं कर सकती." [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//