Search

14वीं JPSC परीक्षा गड़बड़ी : पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से आज तीसरे दिन भी CID करेगी पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, एल ख्यांगते से पहले दिन करीब 8 घंटे और दूसरे दिन 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई. जांच के दौरान उनसे भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन, निजी एजेंसी की भूमिका और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल पूछे गए.
 
Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID आज तीसरे दिन भी पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ करेगी. उन्हें सुबह 11 बजे CID मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.

इसे भी पढ़ें....

सूत्रों के अनुसार, एल ख्यांगते से पहले दिन करीब 8 घंटे और दूसरे दिन 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई. जांच के दौरान उनसे भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन, निजी एजेंसी की भूमिका और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल पूछे गए.

जानकारी के मुताबिक, जांच के क्रम में एल. खियांग्ते का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है, ताकि जांच पूरी होने तक उनके देश छोड़ने की संभावना पर रोक लगाई जा सके. CID सूत्रों का कहना है कि तीसरे दिन की पूछताछ में भी कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत सवाल-जवाब होंगे. जांच एजेंसी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही