Search

 
 
 

सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: मुंगेर से सॉल्वर गैंग के 15 आरोपी गिरफ्तार, पटना ले गई पुलिस

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 में सामने आए फर्जीवाड़े और सॉल्वर गैंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पटना और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुंगेर जिले से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
 

Munger: पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 में सामने आए फर्जीवाड़े और सॉल्वर गैंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पटना और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुंगेर जिले से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों पर भर्ती परीक्षा में धांधली कराने और अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से चयन दिलाने के प्रयास का आरोप है.

 


मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले की जांच के दौरान पटना पुलिस को कई अहम सुराग मिले थे. इसके बाद मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. देर रात तक चली इस कार्रवाई में तारापुर, खड़गपुर और सदर अनुमंडल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई.

 


छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं, जो भर्ती परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने, नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूलने और सॉल्वर गैंग के माध्यम से परीक्षा में धांधली कराने का काम करता था.

 


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के तार एक बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है, जो पूर्व में भी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सक्रिय रहा हो सकता है. फिलहाल सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ और जांच के लिए पटना पुलिस अपने साथ ले गई है.

 

 

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही