- अनुमंडल पदाधिकारियों को मिली कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां
- श्रीप्रकाश शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
- सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नए पद पर तत्काल योगदान देने का निर्देश
Lagatar Desk : बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. कुछ अधिकारियों को अपर समाहर्ता और अपर जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि कई को भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर तैनात किया गया है. इस संबंध में 9 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है.

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
15 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जगहों पर तैनात किया गया है. इनमें कई अधिकारी ऐसे हैं, जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. उन्हें भी नई जिम्मेदारी दी गई है.

जानें किस अधिकारी को कहां मिली पोस्टिंग
- विद्यानाथ पासवान : चकिया, पूर्वी चंपारण में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर तैनात थे. अब उन्हें किशनगंज में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है.
- संजीव कुमार कापर : पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. अब उन्हें पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है.
- ज्ञान प्रकाश : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे. अब उन्हें पटना में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.
- मनीष कुमार : पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. उन्हें समस्तीपुर का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है.
- सीमा कुमारी : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रही थीं. अब उन्हें भागलपुर में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है.
- सुधीर कुमार : पटना स्थित पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है. इसके साथ ही बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
- रोशन राज : पूर्णिया के बायसी में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर तैनात थे. अब उन्हें किशनगंज में इसी पद पर जिम्मेदारी दी गई है.
- निखिल कुमार : सहरसा में वरीय उप समाहर्ता थे. अब उन्हें पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.
- विनय प्रताप : रोहतास में वरीय उप समाहर्ता के पद पर तैनात थे. अब उन्हें सीतामढ़ी के पुपरी में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.
- मंकेश्वर कुमार : कटिहार के बारसोई में भूमि सुधार उप समाहर्ता थे. अब उन्हें मुजफ्फरपुर पश्चिम में इसी पद पर तैनात किया गया है.
- राजन कुमार : बिहार के खेल विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी थे. अब उन्हें नालंदा के बिहारशरीफ में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.
- रवि कुमार : लखीसराय में वरीय उप समाहर्ता थे. अब उन्हें नवादा सदर में भूमि सुधार उप समाहर्ता की जिम्मेदारी दी गई है.
- सन्नी कुमार सौरभ : बेगूसराय के बखरी में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात थे. अब उन्हें पश्चिम चंपारण के बगहा में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.
- ऐश्वर्य कश्यप : खान एवं भूतत्व विभाग, पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी थे. अब उन्हें बेगूसराय के बखरी में अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है.
- सोनाली : भागलपुर में वरीय उप समाहर्ता थीं. अब उन्हें भागलपुर के कहलगांव में भूमि सुधार उप समाहर्ता की जिम्मेदारी दी गई है.
नए पद पर तत्काल योगदान देने का निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना जॉइनिंग टाइम का लाभ लिए अपने नए पद पर तुरंत योगदान देने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को इसकी सूचना विभाग को भी देनी होगी. अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है. लेकिन उन्हें किसी नए पद पर तैनात नहीं किया गया है, वे सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा करेंगे.
इसे भी पढ़ें
श्रीप्रकाश शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
अधिसूचना के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात अधिकारियों को संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं. इसके साथ ही अधिसूचना में पहले जारी एक आदेश के क्रमांक-5 को विलोपित करने और श्रीप्रकाश को शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है.

