Manoj Kumar Koderma : सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन के लिए प्रशासन की सख्ती तथा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के बावजूद कोडरमा में सड़क हादसे में कमी नहीं आ रही है. सिर्फ अप्रैल में नौ सड़क दुर्घटनाओं में कुल 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन वर्षों में कुल 86 लोगों की मौत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में हुई है. आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में 99 सड़क हादसों में 64 मौतें हुईं. वहीं 2022 में 111 सड़क दुर्घटनाओं में कुल 93 जानें गईं और वर्ष 2023 में अबतक नौ सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से हेलमेट चेकिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/miss-firing-from-the-security-guard-of-the-governor-special-branch-personnel-injured/">राज्यपाल
की सुरक्षा में तैनात कर्मी से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी घायल जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद ने बताया कि आने वाले दिनों में सुरक्षा अभियान में और तेजी लाई जाएगी, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. कोडरमा में 15 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं तथा नौ स्पॉट असुरक्षित स्पॉट के रूप में है, जहां विशेष रूप से सुरक्षा के मापदंड स्थापित करने की आवश्यकता है. एक नजर ब्लैक स्पॉट पर थाना क्षेत्र स्पॉट
ने कहा, SC का फैसला देशभर में राज्य सरकारों को अपदस्थ करने के अभियान पर जोरदार तमाचा [wpse_comments_template]
की सुरक्षा में तैनात कर्मी से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी घायल जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद ने बताया कि आने वाले दिनों में सुरक्षा अभियान में और तेजी लाई जाएगी, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. कोडरमा में 15 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं तथा नौ स्पॉट असुरक्षित स्पॉट के रूप में है, जहां विशेष रूप से सुरक्षा के मापदंड स्थापित करने की आवश्यकता है. एक नजर ब्लैक स्पॉट पर थाना क्षेत्र स्पॉट
- चंदवारा एसबीआई बैंक के नजदीक
- कोडरमा मेघातरी
- कोडरमा दीबोर चौक
- 4.कोडरमा तारा घाटी
- 5.कोडरमा युवराज होटल के समीप
- कोडरमा चाराडीह
- 7.कोडरमा जमसोती नाला
- कोडरमा फैशन फर्नीचर
- चंदवारा मदनगुंडी
- चंदवारा प्राथमिक विद्यालय, उरवां
- कोडरमा चाराडीह तालाब
- कोडरमा जलवाबाद
- डोमचांच नीरू पहाड़ी चौक
- नवलशाही नवादा चौक
- तिलैया करमा चौक
- तिलैया गायत्री मंदिर के निकट
- तिलैया सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के नजदीक
26 में 18 मामलों में दिया गया क्षतिपूर्ति मुआवजा
कोडरमा जिले में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक हिट एंड रन के कुल 26 मामले आए. इनमें 18 मामलों में क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया गया है. आठ मामलों का निष्पादन होना बाकी है. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-said-scs-decision-is-a-strong-slap-on-the-campaign-to-oust-state-governments-across-the-country/">केजरीवालने कहा, SC का फैसला देशभर में राज्य सरकारों को अपदस्थ करने के अभियान पर जोरदार तमाचा [wpse_comments_template]
Leave a Comment