Search

 
 
 

15 लाख 34 हजार 889 ग्रीन राशन कार्डधारियों को जनवरी में भी नहीं मिला राशन

 
Ranchi : झारखंड के 15 लाख 34 हजार 889 राशन कार्डधारियों को राशन नहीं मिल रहा है. जिन्हें राशन नहीं मिल रहा है वह ग्रीन कार्डधारीं है. ऐसे कार्ड की संख्या राज्य में 4 लाख 91 हजार 654 है. वहीं पिछले पांच माह से ग्रीन कार्डधार‍ियों को नियमित राशन नहीं मिल पा रहा है. वहीं ग्रीन कार्डधारी को दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में सरकारी राशन नहीं मिला है. झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से वंचित गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना चलायी है. इस योजना के तहत राज्य की ओर से अनुदानित दर पर एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से पांच किलोग्राम चावल प्रतिमाह लाभुकों को दिया जाता था. परंतु पिछले 6 माह से इस योजना के लाभुकों को राशन नहीं मिल पा रहा है. खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राशि देने के बावजूद एफसीआई से अनाज नहीं मिल रहा है. इसकी वजह से अनाज वितरण में विलंब हो रहा है.अगस्त में लाभुकों के बीच 62.54 प्रतिशत अनाज का वितरण किया गया था. इसके बाद लगातार अनाज वितरण में कमी होती गयी है. सिंतबर में 28.95 प्रतिशत, अक्तूबर में 18.69 प्रतिशत, नवंबर में 11.85 प्रतिशत ही राशन का वितरण हुआ. दिसंबर जनवरी माह में योजना के एक भी लाभुक को अनाज नहीं मिल पाया है. राशन डीलरों का कहना है कि पिछले पांच माह से इस योजना के लाभुकों के लिए अनाज का आवंटन नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/rahul-said-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-i-dont-even-have-my-own-house-our-forefathers-sacrificed/">भारत

जोड़ो यात्रा के समापन पर बोले राहुल, मेरा अपना घर तक नहीं, हमारे पुरखों ने दी कुर्बानी

माहवार अनाज वितरण

  • अगस्त 62.54%
  • सितंबर 28.95%
  • अक्तूबर 18.69%
  • नवंबर 11.85%
  • दिसंबर शून्य
  • जनवरी शून्य
इसे भी पढ़ें : डीटीओ">https://lagatar.in/dto-launched-vehicle-checking-campaign-recovered-70-thousand-fine-molesting-accused-including-jail-read-6-news-of-latehar-together/">डीटीओ

ने चलाया वाहन जांच अभ‍ियान, 70 हजार जुर्माना वसूला, छेड़खानी के आरोपी को जेल समेत लातेहार की 6 खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही