Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : 150 लाभुकों को मिलेगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ

Palamu : डीसी आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ प्रदान करने को लेकर समिति के सदस्यों संग बैठक की गई. बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि के लिए प्राप्त आवेदनों को रखा गया. आवेदनों की समीक्षा के उपरांत 150 आवेदनों का अनुमोदन किया गया.

150 लाभुकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दिये जायेंगे 7 लाख 54 हजार 

बैठक में अनुसूचित जाति के 39 लाभुकों को 196000 रुपये, अनुसूचित जनजाति के 54 लाभुकों को 282500 रुपये तथा पिछड़ी जाति के 57 लाभुकों को 275500 रुपये इस तरह मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कुल 150 लाभुकों को 7 लाख 54 हजार रुपये का लाभ देने के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया. अनुमोदित 150 आवेदनों में से 4 कैंसर पीड़ित मरीजों के आवेदन हैं. उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू को अनुमोदन के उपरांत अविलंब सभी लाभुकों को अनुदान राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. मौके पर उपरोक्त के अलावे विभिन्न विधायकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/pooja-singhal-came-out-of-jail-surrendered-on-february-4/">जेल

से बाहर निकली पूजा सिंघल, 4 फरवरी को किया था सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही