Search

 
 
 

JEE-NEET कोचिंग के लिए 150 आदिवासी छात्रों का होगा नामांकन, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

Ranchi News: झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम के तहत दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान, आदिवासी मैदान हिंदपीढ़ी, रांची में विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी.
 
ई-कल्याण पोर्टल पर करें आवेदन

Ranchi News: समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA), रांची की ओर से अनुसूचित जनजाति छात्र-छात्राओं के लिए JEE और NEET कोचिंग में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है. सत्र 2026-27 से 2027-28 के लिए कुल 150 विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम के तहत दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान, आदिवासी मैदान हिंदपीढ़ी, रांची में विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी.

 

इसमें JEE के लिए 75 और NEET के लिए 75 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा. चयनित विद्यार्थियों का कक्षा 11 में आदिवासी आवासीय विद्यालय, हिंदपीढ़ी में नामांकन कराया जाएगा.

 

इच्छुक छात्र-छात्राएं ekalyan.cgg.gov.in पोर्टल पर 10 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी और मेधा सूची के घटते क्रम के अनुसार नामांकन लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही