Search

 
 
 

गढ़वा में CHC भवन निर्माण के लिए 1.51 करोड़ की मंजूरी

गढ़वा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य योजना के तहत जिले के रंका प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 51 लाख 42 हजार 198 की स्वीकृति दी गई है.
 

Ranchi/Garhwa :  गढ़वा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य योजना के तहत जिले के रंका प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 51 लाख 42 हजार 198 की स्वीकृति दी गई है.

 

इस योजना के अंतर्गत प्रस्तावित भवन निर्माण की कुल अनुमानित लागत 11 करोड़ 82 लाख 91 हजार 835 रुपये निर्धारित की गई है. इसमें से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मद से 9 करोड़ 33 लाख रुपये और राज्य योजना मद से 2 करोड़ 49 लाख 91 हजार 835 रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं राज्य योजना मद से अब तक 98 लाख 49 हजार 637 रुपये पूर्व में आवंटित किए जा चुके हैं.

 

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गई है. योजना के तहत सभी कार्य स्वीकृत शर्तों और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे. निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी. साथ ही थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल एजेंसी के माध्यम से गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाएगी.

 

निर्माण से संबंधित भुगतान और व्यय प्रक्रिया निर्धारित वित्तीय नियमों के अनुसार की जाएगी. राशि की निकासी कोषागार के माध्यम से होगी और व्यय का सत्यापन समय-समय पर किया जाएगा. योजना की वित्तीय और भौतिक प्रगति की मासिक रिपोर्ट संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी.

 

रंका प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है. इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इलाज, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच मजबूत होगी. स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार से जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही