Search

 
 
 

लोहरदगा : बालू माफियाओं का दुस्साहस, छापेमारी करने गए CO पर जानलेवा हमला

जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे सीओ पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है. इस हमले में सीओ की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. जबकि वे बाल-बाल बचे.
 

Lohardaga :  जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे सीओ पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है. इस हमले में सीओ की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. जबकि वे बाल-बाल बचे.

 

मिली जानकारी के अनुसार, सीओ पंकज कुमार भगत को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरकी-सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के पास अवैध डंपिंग यार्ड से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है. सूचना की सत्यता जांचने और कार्रवाई करने के लिए सीओ जब अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने विरोध शुरू कर दिया.

 

करीब 10 अज्ञात महिला-पुरुषों ने उन पर हमला किया. भीड़ ने लाठी-डंडे और बेलचा से अधिकारी और उनकी टीम के साथ मारपीट की. हमलावरों ने ईंट-पत्थर से सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए. इतना ही नहीं आरोपियों ने अधिकारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी.

 

हंगामे का फायदा उठाकर आरोपियों ने जब्त ट्रैक्टर से बालू अनलोड किया और वाहन लेकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी वहां से भाग चुके थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही