Search

 
 
 

बाबा बागेश्वर की हिंदुओं को सलाह, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो अपनी कुरीतियां सुधारे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा में आयोजित एक सत्संग के दौरान उन्होंने हिंदू समाज से आत्ममंथन करने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की अपील की.
 
  • बागेश्वर बाबा की हिंदुओं से आत्ममंथन की अपील

Lagatar Desk : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा में आयोजित एक सत्संग के दौरान उन्होंने हिंदू समाज से आत्ममंथन करने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की अपील की.

 

बागेश्वर बाबा ने अपने संबोधन में कहा कि मुसलमानों को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता. उन्होंने कहा कि यदि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है, तो सबसे पहले हिंदुओं को अपनी कुरीतियों और आपसी भेदभाव को समाप्त करना होगा. 

 

कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का एक ही रास्ता है. वह यह है कि जातिवाद को अलविदा कहें और सभी हिंदू एकजुट हों.  

 

 

सत्संग के मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने समाज के कुछ वर्गों को संयमित रहने की सलाह देते हुए कहा कि कायदे में रहेंगे, तभी फायदे में रहेंगे.  उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन और सामाजिक व्यवस्था का पालन जरूरी है.

 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शादी-विवाह और तलाक के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने विभिन्न धार्मिक व्यवस्थाओं की तुलना करते हुए कहा कि सनातन धर्म में पारिवारिक संबंधों को तोड़ने से पहले कई स्तरों पर सोच-विचार और कानूनी प्रक्रिया होती है, जिससे रिश्तों को बचाने का प्रयास किया जाता है. 

 

बाबा ने कहा कि सनातन परंपरा में रिश्तों को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाता है और यही इसकी मजबूती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही