Search

 
 
 

अनुबंधकर्मियों के आमरण अनशन का 15वां दिन, भिक्षाटन कर जताया आक्रोश

 
Ranchi : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ और झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम कर्मचारी संघ की हड़ताल मंगलवार को 22वें दिन भी जारी रही. वहीं ये लोग 15 दिन से आमरण अनशन पर हैं. अनशनकारियों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अब तक हड़ताली कर्मियों की सुध नहीं ली है. ऐसे में संघ के सदस्यों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को अनुबंधकर्मियों ने राजभवन से लेकर कचहरी चौक तक भिक्षाटन किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/91-1.jpeg"

alt="" width="634" height="554" />

हजारों की संख्या में जुटे अनुबंधकर्मी 

झारखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब पांच हजार अनुबंध कर्मियों ने राजभवन स्थित धरनास्थल से कचहरी तक भिक्षाटन किया. कर्मचारियों द्वारा शांतिपूर्ण निकाली गयी रैली राजभवन से नारा लगाते हुए कचहरी तक पहुंची. रैली के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. भूखे- प्यासे कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं. संघ ने कहा कि सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है, तो यह लड़ाई और भी व्यापक रूप से चलाई जाएगी.

नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन पर हैं अनुबंधकर्मी

कर्मचारियों की 1 सूत्री मांग वर्ष 2014 के पारा मेडिकल नियमितीकरण नियमावली की तर्ज पर नियमित करने की है. अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मियों में एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्सरे टेक्निशियन एवं नेत्र सहायक नियमितीकरण के लिए संघ वर्षों से संघर्षरत है. इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/in-debate-on-motion-of-thanks-in-lok-sabha-rahul-surrounded-center-said-who-imposed-agneepath-scheme-answer-on-adani/">लोकसभा

में धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा में राहुल ने केंद्र को घेरा, कहा – अग्निपथ योजना किसने थोपी, अडाणी पर दें जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही