Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में वाहन से अंग्रेजी शराब की 16 पेटी बरामद

 
Hazaribagh: शराब तस्कर बहुत ही चालाकी से बोलेरो गाड़ी के ऊपर बनाये एक बड़े बॉक्स में शराब छिपाकर कर चौपारण थाने से गाड़ी पास करने के फिराक में थे, लेकिन थाना प्रभारी दीपक कुमार की नजरों से बच नहीं सके. थाना प्रभारी ने बताया कि हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली एक बोलेरो संख्या बीआर 52 - 5523 से अंग्रेजी शराब लोड कर बरही के तरफ से चौपारण होते हुए बिहार में शराब तस्करी के लिए जा रही है. सूचना पर चोरदाहा चेकपोस्ट पर बैरिकेडिंग लगाकार वाहनों के चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को पकड़ लिया गया. गाड़ी की बारीकी से तलाशी के क्रम में गाड़ी ऊपर बॉडी के शेप में एक बॉक्स बना दिखा, जिसे दर्जनों स्क्रू से कसा गया था. तब पुलिस ने स्क्रू ड्राइवर मंगवाकर खोला तो विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब 16 पेटी, जिसमें 384 पीस शराब बरामद की गयी. इस संबध में चौपारण थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त मनोरंजन पिता शिवालक यादव हवनपुरा थाना रहोई जिला नालंदा बिहार को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में पुअनि दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी चौपारण थाना, पुअनि निलेश कुमार रंजन, पुअनि बिन्देश्वर महतो और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें - नीट">https://lagatar.in/neet-paper-leak-cbi-reaches-hazaribaghs-oasis-school-interrogation-of-the-principal-continues/">नीट

पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही