Search

 
 
 

16 गार्ड, 3 गाड़ी और फिर नोटिस, मंत्री राधाकृष्ण हुए शर्मिंदा? जानिए पूरी वजह...

झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है. इसके पीछे की वजह उनके उस पत्र से जाहिर होता है, जिसमें उन्होंने सुरक्षा गार्ड को वापस करने की बात लिखी है. साथ ही यह भी लिखा है कि गाड़ी वापस करने को लेकर मिली नोटिस की वजह से उनके लिए शर्मिंदगी की स्थिति बनी है.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi :  झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है. इसके पीछे की वजह उनके उस पत्र से जाहिर होता है, जिसमें उन्होंने सुरक्षा गार्ड को वापस करने की बात लिखी है. साथ ही यह भी लिखा है कि गाड़ी वापस करने को लेकर मिली नोटिस की वजह से उनके लिए शर्मिंदगी की स्थिति बनी है. 

 

Uploaded Image

 

 

राज्य के डीजीपी को लिखे पत्र में मंत्री ने लिखा है कि उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिस के 16 जवान उपलब्ध कराये गये हैं. जबकि उनके पास सिर्फ तीन वाहन है. तीन वाहनों में गार्ड को ठूंस कर बैठना पड़ता है. एडजस्ट करने में परेशानी होती है. यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी ठीक नहीं है. यह पत्र मंत्री ने 21 अप्रैल 2026 को लिखा था. हालांकि पुलिस मुख्यालय की तरफ से उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया. 

 

इसी बीच वित्त विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह ने मंत्री के आप्त सचिव को एक नोटिस भेजा. नोटिस में पंकज कुमार सिंह ने वर्ष 2022 में आईजी प्रोविजन कार्यालय से जारी एक आदेश का जिक्र करते हुए एक वाहन पुलिस मुख्यालय में वापस करने का अनुरोध किया. यहां उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ही हैं.

 

29 जून 2026 को डीजीपी को लिखे पत्र में मंत्री ने लिखा है कि वित्त विभाग के संयुक्त सचिव की तरफ से उनके आप्त सचिव को मिली नोटिस की वजह से उनके लिए शर्मिंदगी की स्थिति बनी. इसलिए वह वाहन सहित पुलिस बल को वापस कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही