Search

 
 
 

Bihar: रोहतास के डेहरी पुलिस लाइन में 16 किमी की दौड़ पड़ी भारी, 22 साल के जवान की मौत

रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान हीट वेव की चपेट में आए प्रशिक्षु सिपाही श्रीराम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई.
 

Rohtas: रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान हीट वेव की चपेट में आए प्रशिक्षु सिपाही श्रीराम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई.  उन्होंने पटना एम्स में अंतिम सांस ली. मौत के बाद उनका शव सासाराम लाया गया, जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.

 


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को डेहरी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 16 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी. भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच आयोजित इस दौड़ के दौरान पांच प्रशिक्षु सिपाहियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इनमें समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी श्रीराम कुमार की हालत सबसे गंभीर थी. जानकारी के मुताबिक श्रीराम की उम्र 22 साल थी.

 


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. श्रीराम कुमार अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और वे सासाराम पहुंच गए.

 


रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जवान की मौत का कारण हीट वेव माना जा रहा है. वहीं, जिला आपदा पदाधिकारी कुमारी प्रेरणा ने कहा कि घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

 


इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है. साथ ही, भीषण गर्मी के दौरान प्रशिक्षण गतिविधियों के संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही