Search

 
 
 

दरभंगा : 13 लोगों को लेकर जा रही नाव कोसी नदी में पलटी, 3 लोग लापता

Darbhanga : दरभंगा से एक नाव हादसे की खबर आ रही है. जहां 13 लोगों को लेकर जा रही नाव अचानक कोसी नदी में पलट गई. ताजा मामला किरतपुर प्रखंड अंतर्गत जमालपुर थाना क्षेत्र का है.
 

Darbhanga : दरभंगा से एक नाव हादसे की खबर आ रही है. जहां 13 लोगों को लेकर जा रही नाव अचानक कोसी नदी में पलट गई. ताजा मामला किरतपुर प्रखंड अंतर्गत जमालपुर थाना क्षेत्र का है. 

 

बुधवार की सुबह कुबौल और तरवारा गांव के 13 लोग रोजाना की तरह नाव के कोसी नदी पार कर खेतों में काम करने व मूंग तोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान बीच नदी में नाव असंतुलित हो गई और देखते ही देखते पानी में समा गई. नाव डूबते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. 

 

लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 10 लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जबकि 3 लोग अब भी लापता है जिनमें महिलाएं भी शामिल है.


घटना की सूचना पुलिस की दो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. SDRF की टीम को भी बुलाया गया है. SDRF की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापता महिलाओं की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है. प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही लापता लोगों का पता लगा लिया जाएगा.

 

घटना की खबर फैलते ही लापता लोगों के परिजन नदी किनारे पहुंच गए है. सबका रो-रेकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव से नदी पार करते समय अक्सर इस तरह की घटनाएं होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही