Search

 
 
 

Supaul : हाजत में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने थाने का घेराव व सड़क जाम किया

Supaul : सुपौल के जदिया थाना के हाजत में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजनों नो हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया. और ग्रामीणों के साथ स्टेट हाइवे-91 जाम कर दिया.
 

Supaul : सुपौल के जदिया थाना के हाजत में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया. और ग्रामीणों के साथ स्टेट हाइवे-91 जाम कर दिया. 

 

जानकारी के अनुसार, जदिया थाना क्षेत्र के रजगांव वार्ड संख्या-2 निवासी नंदन कुमार के 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार को पुलिस ने मंगलवार की रात को नशे की हालत में हिरासत में लिया था. उसे जदिया थाना के हाजत में रखा गया था. सुबह परिजनों को खबर मिली कि बिट्टू कुमार की मौत हो गई है.

 

सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे जहां सबका रो-पोकर बुरा हाल है. पुलिस का दावा है कि बिट्टू ने देर रात कथित रूप से कंबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया.


घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में थाना पहुंच गए. उन्होंने पुलिस गंभीर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव शुरू कर दिया. सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की गई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

 

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई. घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की.

 

एसपी ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही