Search

 
 
 

IRCTC होटल टेंडर मामला: लालू परिवार पर आरोप तय करने पर फैसला 16 जुलाई तक टला

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल टेंडर और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला 16 जुलाई तक के लिए टाल दिया है.
 

New Delhi: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल टेंडर और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला 16 जुलाई तक के लिए टाल दिया है.

 

 

मंगलवार को इस मामले में अदालत का बड़ा आदेश आने की उम्मीद थी, लेकिन अब सभी की नजरें अगली तारीख पर टिक गई हैं. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुका है और जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. 

 

 

अगर कोर्ट आरोप तय करता है, तो लालू परिवार की कानूनी मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं. इससे पहले 6 मई को हुई सुनवाई में भी अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. दूसरी ओर, लालू परिवार ने निचली अदालत के एक आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसका केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कड़ा विरोध किया है. सीबीआई का कहना है कि जांच के दौरान मिले दस्तावेज और साक्ष्य इन आरोपों को मजबूती से साबित करते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही