Search

 
 
 

Bihar News: मदरसा और संस्कृत बोर्ड में नई बहालियों पर रोक बरकरार, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

बिहार के मदरसा और संस्कृत शिक्षा बोर्ड में फिलहाल नई बहालियां नहीं होंगी. शिक्षा विभाग ने दोनों बोर्डों में चल रही नियुक्तियों से जुड़े मामलों की जांच पूरी होने तक नई नियुक्तियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है.
 

Patna: बिहार के मदरसा और संस्कृत शिक्षा बोर्ड में फिलहाल नई बहालियां नहीं होंगी. शिक्षा विभाग ने दोनों बोर्डों में चल रही नियुक्तियों से जुड़े मामलों की जांच पूरी होने तक नई नियुक्तियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है. यह फैसला सोमवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया. शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि सरकार का मकसद भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना है, इसलिए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 


बैठक में केवल नियुक्तियां ही नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए. शिक्षा मंत्री ने बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसईआईडीसी) के अधिकारियों को चेतावनी दी कि स्कूल भवनों के निर्माण में खराब क्वालिटी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने सभी चालू परियोजनाओं की नियमित ग्राउंड मॉनिटरिंग करने और तय मानकों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया.

 


इसके अलावा, बैठक में स्कूलों में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने, छात्रों के हितों की सुरक्षा और मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा भी की गई. शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि एक बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि मजबूत बुनियादी ढांचा और सही पोषण भी उतना ही जरूरी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही