Search

 
 
 

Bihar : मधेपुरा में कैदी की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Bihar : मधेपुरा के मंडल कारा में मंगलवार को एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने होस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, भिरखी वार्ड संख्या-24 निवासी दीपक पासवान काफी दिनों से जेल में बंद था. मंगलवार को उसकी तबियत अचानक खराब हो गई.
 

Bihar : मधेपुरा के मंडल कारा में मंगलवार को एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, भिरखी वार्ड संख्या-24 निवासी दीपक पासवान कुछ दिनों से जेल में बंद था. मंगलवार को उसकी तबियत अचानक खराब हो गई. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जहां सबका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. 

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपक को जेल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उसकी मौत सामान्य नहीं है. परिजनों ने दावा किया दीपक के साथ कुछ गलत हो रहा था. 


लोगों ने जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे जांच और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.


जेल अधिकारियों का कहना है कि दीपक पासवान को पांच दिन पहले जेल लाया गया था. सोमवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. और परिजनों को इसकी सूचना दी गई थी.

 

जेल प्रशासन के अनुसार उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही