Bokaro News: बोकारो जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए सरकार ने 17.35 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृति और आवंटन आदेश जारी किया है.
इस राशि का इस्तेमाल सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रयोगशाला, कार्यालय और जांच केंद्रों में आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए किया जाएगा. मेडिकल कॉलेज को इसमें शामिल नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें -
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भुगतान से पहले उनकी बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच होगी. संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी वास्तव में ड्यूटी कर रहे हैं.
बिना स्वीकृति या निर्धारित संख्या से अधिक कर्मचारी रखने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. सिविल सर्जन को भुगतान के लिए कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या और बायोमेट्रिक हाजिरी का प्रमाण देना होगा. खर्च की निगरानी के लिए हर महीने की 10 तारीख तक विभाग को रिपोर्ट भेजनी होगी. हर तीन महीने में खर्च का सत्यापन भी कराया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

