Search

 
 
 

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज

Ranchi News: पैकेज में आकस्मिक मृत्यु बीमा, पूर्ण और आंशिक दिव्यांगता पर वित्तीय सहायता तथा एयर एम्बुलेंस सहित आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं. कर्मचारियों को व्यक्तिगत, गृह और वाहन ऋण रियायती दरों पर मिलेंगे. निःशुल्क एटीएम कार्ड और डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं भी दी जाएंगी.
 
Sarkar

Ranchi News: झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच बुधवार को विशेष सैलरी पैकेज को लेकर समझौता हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और बैंक के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत राज्य के करीब 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को विशेष बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी.

इसे भी पढ़ें:

पैकेज में आकस्मिक मृत्यु बीमा, पूर्ण और आंशिक दिव्यांगता पर वित्तीय सहायता तथा एयर एम्बुलेंस सहित आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं. कर्मचारियों को व्यक्तिगत, गृह और वाहन ऋण रियायती दरों पर मिलेंगे. निःशुल्क एटीएम कार्ड और डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं भी दी जाएंगी.

 

मुख्यमंत्री ने बैंकों से कर्मचारियों के अलावा गरीब, वंचित और आदिवासी समुदाय तक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने की अपील की. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने और युवाओं व छोटे उद्यमियों के लिए ऋण प्रक्रिया सरल बनाने पर जोर दिया.

 

मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और यूनियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही