Shambhu Kumar
Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर गांव में रविवार को 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने के बाद मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर मुखिया साहेब हेंब्रम ने चक्रधरपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी.
बताया जाता है कि चैनपुर गांव निवासी मुरली नापित की 18 वर्षीय पुत्री रानी नापित रविवार को घर में अकेली थी. इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई. गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, रानी नापित सिस्टर निवेदिता महिला महाविद्यालय में इंटर की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी है.
पुलिस नोट की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

