Search

 
 
 

बिहार से विभिन्न राज्यों के लिए चलेंगी 180 बसें, परमिट के लिए मांगे गए आवेदन

 
Patna: बिहार से पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के लिए 180 बसों का परिचालन किया जाएगा. 56 रूटों पर इन 180 बसों का परिचालन किया जाएगा. इन रूटों पर फिलहाल बसों का परिचालन बेहद कम होता है. इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने आवेदन मांगे हैं. इन रूटों पर बस परिचालन होने से आम लोगों को सहूलियत होगी. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां के लिए यहां क्लिक करें...

इन रूटों के लिए मांगा गया आवेदन

बिहार से बंगाल के लिए 45 रूट चिह्नित किये गये हैं. इनमें 34 रूटों पर करीब 116 बसों की रिक्तियां हैं. सुल्तानगंज से मालदा वाया कटिहार, भागलपुर से सिउरी वाया दुमका, मरहर से कोलकाता वाया धनबाद, पूर्णिया से कोलकाता वाया फरक्का और भागलपुर से दुर्गापुर वाया दुमका रूट पर सर्वाधिक बसों की रिक्तियां हैं. वहीं, बिहार से छत्तीसगढ़ के बीच 28 रूटों पर बसों का परिचालन निर्धारित है, जिनमें 22 रूटों पर करीब 66 बसों की संख्या बढ़ायी जायेगी. इसमें सबसे अधिक बसें बिहारशरीफ-अंबिकारपुर वाया रांची, अंबिकापुर-बोधगया वाया औरंगाबाद, पटना -जसपुर वाया रांची, दरभंगा-कुनकुरी वाया रांची, भागलपुर-कुनकुरी वाया रांची, सीवान-बगीचा वाया अंबिकापुर और जसपुर से जैरागी वाया चैनपुर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/the-mastermind-of-ranchi-violence-has-relation-with-the-people-of-the-government-supplementary-petition-filed-in-the-high-court/">रांची

हिंसा के मास्टरमाइंड का सरकार के लोगों से संबंध, हाईकोर्ट में सप्लिमेंट्री पिटीशन दायर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही