Ranchi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), रांची की ओर से शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में 1801 वादों का निष्पादन किया गया और 25,54,431 रूपयों का निष्पादन विभिन्न वादों में किया गया. मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल 10 बेंच का गठन किया गया था.
इसे भी पढ़ें-
https://lagatar.in/jamshedpur-news-25-patients-and-their-attendants-trapped-in-mgm-hospital-lift
उल्लेखनीय है कि मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए पूर्व से ही न्यायालयों द्वारा वादकारियों को नोटिस भेजा जा रहा था, जिससे कि अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण किया जा सके. इस आशय की जानकारी सचिव DALSA रांची की ओर से दी गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
