Ranchi News: झारखंड की विभिन्न जेलों में सोमवार को खबर लिखे जाने तक कुल 1,818 आगंतुकों ने बंदियों से मुलाकात की. जेल विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक आगंतुक बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में पहुंचे. यहां 241 लोगों ने मुलाकात दर्ज करायी.
इसके अलावा दुमका और घाघीडीह जेल में 124-124, हजारीबाग के एलजे नारायण केंद्रीय कारा और मेदिनीनगर जेल में 101-101 आगंतुकों ने बंदियों से मुलाकात की. धनबाद जेल में भी 124 लोगों की विजिटर एंट्री दर्ज हुई.
इसे भी पढ़ें -
अन्य जेलों में चाईबासा में 46, चास में 87, चतरा में 85, देवघर में 77, गढ़वा में 103, गिरिडीह में 53, गोड्डा में 102, गुमला में 68, जामताड़ा में 61, कोडरमा में 40, लोहरदगा में 44, पाकुड़ में 54, साहिबगंज में 61 और साकची, जमशेदपुर जेल में 22 आगंतुकों ने बंदियों से मुलाकात की.
जेलों में दर्ज विजिटर आंकड़े के अनुसार होटवार में सबसे अधिक और साकची में सबसे कम लोगों की मुलाकात दर्ज की गयी.
देशभर की जेलों में बंदियों से मुलाकात के आंकड़ों में झारखंड में बड़ी संख्या में विजिट दर्ज की गयी है. 1 अगस्त 2026 से 4 सितंबर के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार झारखंड की जेलों में कुल 34,948 विजिट पूरी हुईं. ये सभी नियमित जेल विजिट के रूप में दर्ज हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

