Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

18वीं लोकसभा: झारखंड के सांसदों ने अब तक पूछे 1,111 सवाल

18वीं लोकसभा में झारखंड के 14 सांसदों ने अब तक 1,111 सवाल पूछे हैं. इसमें से सबसे अधिक एनडीए सांसदों ने 938 सवाल पूछे.
Advertisement
Advertisement
  • NDA के सांसदों के खाते में 938 सवाल, महागठबंधन के सांसदों ने पूछे 173 सवाल
  • सवाल पूछने में विद्युत वरण महतो पहले नंबर में, दूसरे नंबर में निशिकांत

Ranchi : 18वीं लोकसभा में झारखंड के 14 सांसदों ने अब तक 1,111 सवाल पूछे हैं. इसमें से सबसे अधिक एनडीए सांसदों ने 938 सवाल पूछे. वहीं, इंडिया गठबंधन के सांसदों ने 173 सवाल सदन में उठाए.

 

सवाल पूछने में विद्युत वरण महतो टॉप पर

सवाल पूछने में बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो टॉप पर बने हुए हैं, उन्होंने अब तक 207 सवाल पूछे हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे हैं. उन्होंने 160 सवाल पूछे हैं. तीसरे नंबर पर मनीष जासवाल हैं. मनीष जायसवाल ने 157 सवाल पूछे हैं. इसके बाद बीडी राम ने 148 सवाल पूछे हैं. वहीं, बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं.

 

निशिकांत दूबे ने सबसे अधिक 52 डिबेट में हिस्सा लिया

बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे डिबेट में हिस्सा लेने में आगे रहे. उन्होंने अब तक 52 बार संसद में डिबेट में भाग लिया. इनके बाद विद्युत वरण महतो 30, बीडी राम 28 और मनीष जायसवाल ने 26 डिबेट में भागीदारी दिखाई.

 

झारखंड के सांसदों का परफॉर्मेंस : डिबेट और सवाल के आंकड़े

सांसद का नाम                 डिबेट    सवाल
अन्नपूर्णा देवी                00    00
विद्युत वरण महतो           30    207
सीपी चौधरी                15      86
ढुल्लू महतो                   21   135
बीडी राम               28    148
कालीचरण सिंह                   00 45
मनीष जायसवाल              26    157
निशिकांत दूबे                 52  160
संजय सेठ           00      00
जोबा मांझी                    04  25
कालीचरण मुंडा                 13   02
नलिन सोरेन                     02 62
सुखदेव भगत                   11  58
विजय हांसदा                   08  26

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही