Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स : झारखंड समेत देशभर के 599 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

Ranchi : विश्व के सबसे बड़े 18 वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट की शुरुआत होने जा रही है. इसमें झारखंड के 24 जिलों समेत देश भर के 599 जिलों से 5472 एथलीट भाग लेंगे. 9 फरवरी को प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. 10 से 12 फरवरी तक प्रतियोगिता आयोजित होगी. प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं बिहार स्पोर्टस डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाना है. इस प्रतियागिता में झारखंड के सभी जिलों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे. इस प्रतियोगिता में देशभर के 599 जिलों के 5472 बालक एवं बालिका एथलीट अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग में भाग लेंगे. 8 और 9 फरवरी को एथलीटों का मेडिकल कराया जा रहा है. बता दें कि भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक 18 वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एन.आई.डी.जे.ए.एम.) में कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें - आईईडी">https://lagatar.in/jawan-injured-in-ied-blast-critical-delhi-airlifted/">आईईडी

ब्लास्ट में घायल की जवान की हालत गंभीर, दिल्ली एयरलिफ्ट

अंडर 14 बालक एवं बालिका

ट्रायथलन (ग्रुप ए अंतर्गत 60 मी. स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, स्टैंडिंग शॉटपुट,ग्रुप बी अंतर्गत 60 मी. स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, स्टैंडिंग ऊंची कूद,ग्रुप सी अंतर्गत 60 मी. स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, 600 मी.) शामिल किए गए हैं.

अंडर 16 बालक एवं बालिका

पहली बार 1600 मीटर, स्टैंडिंग ऊंची कूद, स्टैंडिंग शॉटपुट, 5 मीटर रनवे से लंबीकुद समेत कई बदलाव किए गए हैं. इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chowka-police-station-area-becoming-hub-of-illegal-businesses-police-administration-silent/">चांडिल

: गैर कानूनी धंधों का हब बनता जा रहा चौका थाना क्षेत्र, पुलिस-प्रशासन मौन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही