Search

 
 
 

ई-पास और मास्क चेकिंग अभियान में 35 लोगों से वसूला गया 19 हजार रुपया फाइन

 

Dhanbad:  जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत आज शुक्रवार के दिन ई-पास, मास्क इत्यादि को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया. ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में आज श्रमिक चौक सहित विभिन्न थाना क्षेत्र व चौक चौराहों पर ये चेकिंग अभियान चलाया गया. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि आज श्रमिक चौक, रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर सहित विभिन्न थाना क्षेत्र व चौक चौराहों पर जिला यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया.

चेकिंग में 35 लोगों से वसूला गया 19 हजार रुपये

इस चेकिंग अभियान के तहत राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार वाहन चालकों का ई-पास, मास्क इत्यादि की जांच की गई. जांच के क्रम में बिना ई-पास और मास्क के 15-15 , एमवी एक्ट उल्लंघन के 5 सहित 35 लोगों से 19,150 रुपए जुर्माना वसूला गया. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही