Search

 
 
 

राहत की ख़बर: कोडरमा मंडल कारा में संक्रमित 191 कैदी हुए स्वस्थ

 

Koderma: कोरोना के खिलाफ जंग में कोडरमा से बड़ी राहत देनेवाली खबर है. यहां मंडल कारा कोडरमा में कोविड पॉजिटिव हुए कैदी नेगेटिव होते हुए पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं. आपको बता दें कि 2, 3 और 4 मई को मंडल कारा में कुल 331 कैदियों की कोविड टेस्ट किया गया था. जिसमें से करीब 191 कैदी संक्रमित पाए गए था. उपायुक्त रमेश घोलप को जब मामले की जानकारी मिली तो उनके द्वारा संक्रमित कैदियों के समुचित इलाज व देखभाल को लेकर जिला सर्विलांस पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज को कई दिशा निर्देश दिया गया. उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार सभी कैदियों को तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया. ताकि उनका समुचित इलाज व देखभाल हो सके. उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला सविलांस पदाधिकारी डॉ मनोज ने संक्रमित मरीजों की लगातार स्वस्थ जांच की. डॉ मनोज के द्वारा सभी संक्रमित कैदियों को कोविड के अनुरूप व्यवहार करने को लेकर समझाया गया.

लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था

उपायुक्त के निर्देशानुसार पॉजिटिव पाए गए कैदियों को जेल में अलग रखने की व्ववस्था की गई. जहां पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा दिन-रात कैदियों का समुचित इलाज किया गया. लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई. ताकि किसी भी संक्रमित की स्थिति बिगड़ने पर त्वरित राहत दी जा सके. जिसका नतीजा है कि आज सभी 191 संक्रमित कैदी स्वस्थ हो गये हैं.

संक्रमित कैदियों को मिली समुचित देखभाल

संक्रमित बंदियों को दवा के अतिरिक्त गर्म पानी, भाप लेने की वाली मशीन, सैनिटाइजर के साथ सभी जरुरी व्यवस्थाएं की गई थी. साथ ही जेल के मुख्य गेट पर ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई. उपायुक्त के निदेशानुसार संक्रमित कैदियों के नियमित ऑक्सीजन लेवल जांच के लिए ऑक्सीमीटर रखा गया. ताकि समय-समय पर संक्रमित कैदियों का ऑक्सीजन लेवल जांच किया जा सके. जहां डॉ मनोज के द्वारा लगातार संक्रमित का ऑक्सीजन लेवल जांच की गई. इसके अतिरिक्त वार्ड की लगातार साफ सफाई व सेनेटाइज किया गया.

कोविड के खिलाफ हौसला बढ़ानेवाली ख़बर

उपायुक्त ने इस मौके पर सभी स्वस्थ हुये मरीज एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुये कहा की, `आपदा की इस कठिन घड़ी में ये खबर कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई लड़ रहे जिले के हर एक व्यक्ति का मनोबल और हौसला बुलंद करनेवाली है. हम सब मिलकर इस लड़ाई को जरूर जितेंगे. उपायुक्त ने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस वैश्विक लड़ाई में सबकी सहभागिता जरूरी है. जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों एवं इससे संबंधित किए जा रहे कार्यों में सहायता करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. जिससे इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे से संपूर्ण जनमानस को बचाया जा सके.

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार के द्वारा कैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए नियमित रूप से मास्क पहनने और सेनेटाइजर का उपयोग करने को कहा गया. बंदियों को सतर्क रहने व कोविड से संबंधित किसी तरह का लक्षण मिलने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया. ताकि समय पर जांच व इलाज समय पर उपलब्ध कराया जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही