Search

 
 
 

राहुल गांधी का हल्ला बोल, मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? मुझे भी गिरफ्तार करो

 

NewDelhi :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन को विदेश भेजने के सवाल उठाने वाले पोस्टरों को लेकर मोदी सरकार पर हल्ला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे भी गिरफ्तार करो. खबर है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल्ली में लगे पोस्टरों के मामले में अलग-अलग थानों में अब तक कुल 21 एफआईआर दर्ज की गयी हैं.

दिल्ली पुलिस इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है

साथ ही दिल्ली पुलिस इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि इनमें से कुछ लोगों को जमानत मिल गयी है. लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पीएम मोदी पर हमलावर है.  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन पोस्टरों को शेयर किया है.  जिसे लेकर भाजपा-कांग्रेस में ठन गयी है.राहुल गांधी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे भी गिरफ्तार करो. प्रियंका गांधी ने भी ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो को ही विवादित पोस्टर में तब्दील कर लिया है.  

 

पोस्टर किसने छपवाये और किसके कहने पर ये लगाये गये

 पुलिस ने इस मामले में  पब्लिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है. बता दें कि  गुरुवार रात दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगे हुए हैं. जिन पर लिखा था कि मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी. सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये पोस्टर किसने छपवाये और किसके कहने पर ये लगाये गये. जानकारी के अनुसार दिल्ली   ईस्ट, नार्थ ईस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ, रोहिणी और द्वारका डिस्ट्रिक्ट में  पोस्टर लगाये गये थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही