Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित-विराट टी-20 में 300 चौके से 2 बाउंड्री दूर, पॉल स्टर्लिंग एकमात्र ऐसे खिलाड़ी

New Delhi: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच जीत कर अपने शानदार उपलब्धियों की लिस्ट में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया. रोहित अब लगातार 13 टी20 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. पहले टी-20 मैच में भारत ने मेजबान टीम को 50 रन से हराया था. इसी के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. शनिवार को दूसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/all-parties-of-jharkhand-should-support-presidential-candidate-draupadi-murmu-sameer-oraon/">राष्ट्रपति

पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को झारखंड के सभी दल करें सहयोग : समीर उरांव

रोहित-विराट के लिए रिकॉर्ड बनाने का मौक

बर्मिंघम में रोहित शर्मा के पास एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. दरअसल रोहित फिलहाल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 चौके लगाने से सिर्फ दो बाउंड्री दूर हैं. आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ही अब तक ऐसा करने में सफल रहे हैं और रोहित ये काम करेंगे तो वो दुनिया में ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. सबसे मजेदार बात ये है कि विराट कोहली भी इस रिकॉर्ड के इतने ही करीब हैं. विराट और रोहित दोनों के नाम फिलहाल 298 चौके दर्ज हैं. कोहली को सीरीज के पहले टी20 में आराम दिया गया था और दूसरे मैच से वो पांच महीने के बाद टी20 टीम में वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेला था. इसे भी पढ़ें-इंग्लैंड">https://lagatar.in/second-t20-match-with-england-team-india-will-come-with-the-intention-of-winning-the-series/">इंग्लैंड

के साथ दूसरा टी-20 मैच: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही