Search

 
 
 

इंग्लैंड के साथ दूसरा टी-20 मैच: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

 
New Delhi: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जायेगा.पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से दूसरे मैच में उतरेगी. भारत ने पहला मैच 50 रन के बड़े अंतर से जीता था. भारत का हौसला बुलंद है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक तीन या उससे ज्यादा मैचों की कोई टी20 सीरीज नहीं हारा है. इस मैच में भी टीम इंडिया यह रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी. इसे भी पढ़ें-समाजवादी">https://lagatar.in/samajwadi-party-leader-mulayam-singh-yadavs-wife-sadhna-gupta-passes-away/">समाजवादी

पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी. टीम के स्टार विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि इन खिलाड़ियों के आने से टीम को मजबूती मिलेगी, लेकिन टीम मैनेजमेंट के लिए दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना आसान नहीं होने वाला है. क्योंकि सीनियर खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे युवा खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ सकता है.

अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए मारामारी

दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेलने वाले अर्शदीप सिंह बाकी बचे दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है. वहीं अक्षर पटेल ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. इस वजह से रविंद्र जडेजा उनकी जगह ले सकते हैं. जडेजा का साथ युजवेंद्र चहल देंगे, जबकि बुमराह के साथ भुवनेश्वर और हर्षल पटेल हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रवाद">https://lagatar.in/bjp-playing-abominable-game-with-the-country-under-the-guise-of-nationalism-is-in-alliance-with-terrorists-alka-lamba/">राष्ट्रवाद

की आड़ में देश के साथ घिनौना-खेल खेल रही भाजपा, आतंकवादियों के साथ है नाता : अलका लांबा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही