Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया में वज्रपात से 2 परिवार के 2 बच्चों की मौत

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: जिले के झरिया थाना क्षेत्र में वज्रपात से 2 परिवार के 2 बच्चों की मौत हो गई. घटना माडा कॉलोनी और भगतडीह आरएसपी कॉलेज के रहने वाले दो परिवार की है. जिनके एक-एक बच्चे की शुक्रवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद दोनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है. मौके पर झरिया थाना की पुलिस पहुंच कर आगे की कार्वाई में जुट गई है. घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई. बारिश के दौरान वज्रपात होने लगी. इस दौरान झरिया के बंद आर.एस.पी.कॉलेज में खेल रहे दो बच्चे वज्रपात की चपेट में आकर बेहोश हो गए.

वज्रपात से दो बच्चों की मौत

बच्चों पर बिजली गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों बच्चों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. जिसके बाद बच्चों के परिजन बच्चों को लेकर धनबाद के एसएनएमएमसीएच रवाना हो गए. लेकिन वहां पुहंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही