Search

 
 
 

JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे से जमीन सौदे में 2 करोड़ की धोखाधड़ी, 1 गिरफ्तार

Ranchi News : शिकायत के अनुसार, जमीन के सौदे में करीब 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. मामले में हिंदपीढ़ी निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : JSCA के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी के साथ जमीन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अभिषेक चौधरी की शिकायत पर रांची के हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

शिकायत के अनुसार, जमीन के सौदे में करीब 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. मामले में हिंदपीढ़ी निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

 

नामजद आरोपियों में शहनवाज शेख, अफताब शेख, सफदर शेख, तबस्सुम इसरार और शबनम शेख शामिल हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शहनवाज शेख को गिरफ्तार किया है.

 

बताया गया है कि पूरा मामला खलारी और चान्हो अंचल के केदल और रामदगा गांव की करीब 736 डिसमिल जमीन के सौदे से जुड़ा है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जमीन के दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही