Search

 
 
 

पलामू : पेट्रोलिंग गाड़ी और बारातियों से भरी ऑटो में टक्कर, 2 की मौत

 

Palamu : जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बीती रात पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी ने बरातियों से भरी एक ऑटो में  टक्कर मार दी .जिमसें ऑटो सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों के मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ऑटो सवार 2 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि घायल 3 युवकों में से इलाज के क्रम में 2 की मौत हो गयी. मृतक दूल्हे के चचेरे भाई एवं मौसा बताया जा रहा है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. बारात पाटन के सिरमा से मनातू के सिरमा जा रही थी. तभी ऑटो से पेट्रोलिंग गाड़ी की टक्कर हो गयी. घटना की जानकारी स्थानिय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है

लेस्लीगंज डीएसपी अनूप बड़ाईक ने बताया कि मनातू थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग गाड़ी और टेंपो में टक्कर हो गई. जिससे टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई है और 2 पुलिस जवान घायल है सभी का इलाज मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही