Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल रांची में 20 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की शुरुआत, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

Ranchi : सदर अस्पताल में पहली बार क्रिटिकल केयर यूनिट की शुरुआत की गयी है. नए भवन के छठे तल्ले पर इस यूनिट के शुरू हो जाने से सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों का बेहतर उपचार किया जा सकेगा. वहीं हृदय से संबंधित मरीजों को भी इलाज की सुविधा इसी क्रिटिकल केयर यूनिट में मिलेगी. यहां हर बेड पर ऑक्सिजन की सुविधा है. बता दें कि 20 बेड वाले क्रिटिकल केयर यूनिट में हर बेड पर मॉनिटर, बाई पैप और वेंटिलेटर की सुविधा होगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन मशीनों से मरीजों की जान बचने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी.

डायलिसिस यूनिट को भी किया गया छठे तल्ले में शिफ्ट

वहीं सदर अस्पताल के पुराने बिल्डिंग (बिरला वार्ड) में पूर्व से संचालित डायलिसिस यूनिट को भी छठे तल्ले पर शिफ्ट किया गया है. इस यूनिट के यहां शिफ्ट हो जाने से किडनी से संबंधित मरीजों को इलाज में राहत मिलेगी. सेंट्रलाइज वातानुकूलित, लिफ्ट और पेयजल की व्यवस्था के साथ मरीजों को यहां बेहतर उपचार हो सकेगा. उद्घाटन के मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अनिल कुमार खेतान, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि भूषण खलखो, डॉ विमलेश कुमार, डॉ अखिलेश झा, अस्पताल के चिकित्सा व कर्मचारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-bus-crushed-bike-rider-youth-died-on-the-spot/">रांची:

पुलिस बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही