Search

 
 
 

साहिबगंज की 20 लड़कियां मानव तस्कर के कब्जे से कराई गई मुक्त, दो तस्कर अरेस्ट

 
Sahibganj : जिले के बोरियो थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 लड़कियों को मानव तस्कर के कब्जे से मुक्त कराया गया है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र नई दिल्ली में एक अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से लाई गईं झारखंड की 20 लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मानव तस्कर रजनीश साहू और अंशुल अंसारी को गिरफ्तार किया है. लड़कियां साहिबगंज जिले के बोरियो ब्लॉक की रहने वाली है. 20 में से 14 लड़कियां नाबालिग है, जिनकी उम्र 12 से 15 साल है.

नोडल अधिकारियों को मिली थी लड़कियों के बारे में सूचना

एकीकृत्त पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र नई दिल्ली के नोडल अधिकारी नचिकेता को 23 जनवरी को सूचना मिली थी कि मानव तस्कर बोरियो ब्लॉक से कई लड़कियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले आए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने साहिबगंज के एसपी गौरव कुमार को दी. एसपी ने वहां से दो टीमों को दिल्ली भेजा. यहां पर एक अभियान चलाकर झारखंड के दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया. तस्करों से मिली सूचना और जानकारी के आधार पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 20 लड़कियों को उनके कब्जे से मुक्त कराया गया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही