Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान का भारत के साथ खेलने से इंकार, 200 करोड़ का हो सकता नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का बहिष्कार किया है. पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी, लेकिन भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. आईसीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का बहिष्कार किया है. पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी, लेकिन भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. आईसीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है. आईसीसी ने कहा कि हमें अभी पीसीबी की ओर से औपचारिक सूचना नहीं मिली है. अपने फैसले पर विचार करने को कहा है. 

आगे कहा कि चुनिंदा भागीदारी से किसी वैश्विक खेल आयोजन की मूलभूत अवधारणा से मेल नहीं खाती, सभी टीमों को तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रतिस्पर्धा करनी होती है. आईसीसी टूर्नामेंट खेल की निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित हैं और चुनिंदा भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है.


पाकिस्तान के फैसले का  असर

पीसीबी के बहिष्कार के फैसले से पाकिस्तान का ही रन रेट खराब होगा. आईसीसी के नियम के मुताबिक,पाकिस्तान को 20 ओवर में 0 रन होंगे. वहीं भारत का एक भी ओवर काउंट नहीं होगा. जिसके चलते पाकिस्तान का रन रेट बाकी मैच जीतकर भी निगेटिव में हो सकता है. ग्रुप स्टेज में तो पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया है, लेकिन पेंच अभी भी फंसा हुआ है. अगर कि नॉकआउट में भारत सामने आया तो पाकिस्तानी टीम खेलेगी या नहीं? यह बोर्ड ने स्पष्ट नहीं किया है.


पहले भी हो चुका है बहिष्कार

तय कार्यक्रम के मुताबिक, ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं. पाकिस्तान अगर 3 में से एक भी मैच हार गई तो टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी. ऐसा पहले भी हो चुका है. जब अमेरिका ने पिछले वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराकर बाहर कर चुका है. हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है. बता दें, इससे पहले भी वर्ल्ड कप में मैच का 5 टीमें बहिष्कार कर चुकी हैं.

 

200 करोड़ का नुकसान

एक पहलू यह भी है कि, भारत-पाकिस्तान के मैच से आईसीसी को आर्थिक नुकसान हो सकता है. क्योंकि, दोनों देश की टीमें जब आपस में भिड़ती है तो करोड़ों फैन्स मैच का सीधा प्रसारण देखते है. जिसका फायदा आईसीसी को रेवेन्यू के तौर पर मिलता है. अनुमान  लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान का भारत के साथ मैच नहीं खेलने से 200 करोड़ का नुकसान हो सकता है.

 

आईसीसी ले सकता कड़ा एक्शन

अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर कायम रहा तो आईसीसी कड़ा फैसला ले सकती है. क्योंकि ICC ने पहले ही PCB को धमकी दे दी थी कि अगर बांग्लादेश को सपोर्ट किया तो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिलेगा. इसके अलावा आर्थिक नुकसान होने पर आईसीसी पाकिस्तान को मिलने वाले सालाना रेवेन्यू शेयर को भी घटा सकता है

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही