Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू परिवार के करीबियों के 31 ठिकानों पर सीबीआई छापे में मिले 200 सेल डीड!

Advertisement
Advertisement
Patna : सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी मामले में बुधवार को लालू प्रसाद परिवार के कई ठिकानों पर छापेमारी की. सीबीआई सूत्रों का कहना है कि उनके ठिकानों से 200 से ज्यादा प्रॉपर्टी सेल डीड मिली हैं. इसका खुलासा सीबीआई जल्द ही कर सकती है. लालू परिवार पर आरोप है कि उन्होंने जमीन के बदले में नौकरी दी थी. एफआईआर में केवल सात सेल डीड दर्ज की गई थी. इनमें पांच सेल डीड और दो गिफ्ट डीड थीं. बताया जा रहा हैकि नौकरी के बदले में 200 से ज्यादा संपत्तियों को लालू यादव के करीबियों के नाम कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें- आंगनवाड़ी">https://lagatar.in/anganwadi-worker-will-get-rs-9500-and-helper-will-get-rs-4750-every-month-new-rules-soon-chief-minister/">आंगनवाड़ी

सेविका को 9500 और सहायिका को 4750 रुपये हर माह मिलेंगे, नयी नियमावली जल्द : मुख्यमंत्री

गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन मॉल में भी छापेमारी

इस कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने लालू परिवार के करीबियों को 31 ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन मॉल भी शामिल है. हालांकि तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस मॉल से उनका कोई लेनादेना नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक जो कंपनी मॉल का निर्माण कर रही है, उस पर तेजस्वी यादव का मालिकाना हक है.

फैयाज अहमद और अशफाक के ठिकानों पर भी रेड

सीबीआई ने गुरुग्राम, मधुबनी, पटना और कटिहार समेत कई जगहों पर छापेमारी की. जिन नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई ने रेड की, उनमें आरजेडी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. राज्यसभा सदस्य फैयाज अहमद और अशफाक के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की.
इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-the-future-of-the-officers-candidates-will-be-decided-on-thursday-the-supreme-court-will-decide-on-the-sixth-jpsc/">BIG

BREAKING: गुरूवार को तय होगा अधिकारियों-अभ्यर्थियों का भविष्य, छठी JPSC पर फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही