Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैंकों में आज से बदले जायेंगे 2000 के नोट, ब्रांच जाने से पहले जान लें जरूरी बातें

LagatarDesk : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 19 मई को 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया था. आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए 23 मई से 30 सितंबर यानी 4 महीने का वक्त दिया है. जिसकी शुरुआत आज यानी मंगलवार से हो गयी है. ग्राहक आज से बैंकों में जाकर 2000 के नोट बदल सकते हैं. या फिर अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं. ग्राहक एक बार में बैंकों में 20,000 रुपये यानी 10 नोट बदल सकते हैं. वहीं बैंक अकाउंट में दो हजार रुपये के नोट जमा करने की कोई लिमिट नहीं है. हालांकि आपको बैंक के डिपॉजिट के नियमों का पालन करना होगा. (पढ़ें, केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-will-meet-mamata-banerjee-today-will-seek-her-support-against-the-centres-ordinance/">केजरीवाल

आज करेंगे ममता बनर्जी से मुलाकात, प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगेंगे साथ)

नोट बदलवाने के लिए ना आईडी प्रूफ और ना फॉर्म भरने की जरुरत

2000 के नोटों को बदलवाने के लिए आरबीआई ने गाइडलाइंस जारी किये हैं. बैंकों को खास इंतजाम करने का आदेश दिया गया है. लोगों को परेशानी ना हो और वे आसानी से अपने नोट बदल या जमा कर सकें, इसके लिए बैंकों ने सारी तैयारियां कर ली है. इसको लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, 2000 रुपये के नोट को बदलवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को आईडी प्रूफ नहीं देना होगा और ना ही कोई अतिरिक्त फॉर्म भरना होगा. लोग एक दिन में 20,000 रुपये यानी 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं. हालांकि डिपॉजिट को लेकर जो बैंक के नियमों का पालन करना होगा. इसे भी पढ़ें : गर्मी">https://lagatar.in/people-angry-due-to-lack-of-electricity-in-summer-government-should-improve-the-situation-otherwise-there-will-be-movement/">गर्मी

में बिजली नहीं मिलने से लोगों में गुस्सा, स्थिति सुधारे सरकार नहीं तो होगा आंदोलन

बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर जाकर बदलवा सकते हैं नोट

नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर जाकर 2000 रुपये के नोट बदलवा सकते हैं. लेकिन सेंटर पर 2000 रुपये के सिर्फ दो नोट (4000 रुपये) ही नोट बदले जा सकते हैं. जान लें कि बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट एक बैंक की तरह की काम करते हैं, जो ग्रामीणों को बैंक अकाउंट खोलने में मदद करते हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-rides-a-truck-supriya-shrinet-shares-the-video-the-country-has-finally-moved-on-with-rahul-gandhi/">राहुल

ने ट्रक की सवारी की, सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो शेयर किया… देश आखिर चल पड़ा है राहुल गांधी के साथ…

7 साल बाद 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 2000 रुपये के नये नोट का अनावरण किया था और 500 और 1000 के पुराने नोट को बंद करने की घोषणा की थी. जिसके बाद रातों रात पूरे देश में खलबली मच गयी थी. लोग बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगाकार खड़े हो गये थे. 7 साल बाद आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया है.

लंबे से समय से नहीं छपे 2000 के नोट

रिजर्व बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में 2000 रुपये के नोट को लेकर जानकारी दी थी. जिसमें बताया गया था कि वित्त वर्ष 2019-20, वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2021-22 में 2000 रुपये के एक भी नोट नहीं छापे गये हैं. इस वजह से बाजार में 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन कम हुआ है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-uncontrolled-car-crushed-wedding-procession-three-died-condition-of-many-critical/">रांची

: खुशी मातम में बदली, अनियंत्रित कार ने बारातियों को कुचला, तीन की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही