Search

 
 
 

2024 लोकसभा चुनाव : पलामू सांसद बीडी राम समेत कई का कट सकता है टिकट

 
Sanjeet Yadav Palamu : पलामू सांसद बीडी राम सहित कई सांसदों का 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट कट सकता है. इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है. कुछ महीने पहले बीजेपी ने दो सर्वे कराई थी. पहला सर्वे एक निजी कंपनी जनमत संग्रह के द्वारा करायी थी और दूसरा सर्वे नमो ऐप के `जन-मन` सर्वेक्षण में लोकसभा सांसदों के प्रदर्शन के बारे में जनता से सीधा फीडबैक मांगा गया था. सूत्रों की मानें तो सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पलामू सांसद बीडी राम सहित कई सांसदों के टिकट कट सकता है. इस सर्वे में तीन मापदंडों के आधार पर मौजूदा सांसदों का मूल्यांकन किया गया था. पहला- पहुंच और दृश्यता, दूसरा- प्रदर्शन से संतुष्टि और तीसरा- लोकप्रियता का स्तर पर फीडबैक मांगा गया था. फीडबैक को खराब से लेकर उत्कृष्ट तक के पैमाने पर रेट किया गया था. सूत्र के अनुसार पलामू में सांसद बीडी राम से बीजेपी के नेता ही नाखुश हैं. इनको तीसरी बार टिकट नहीं देने को लेकर कई नताओं ने हाई कमान में शिकायत भी की है. जानकारी के अनुसार बीजेपी की ओर से टिकट देने के पहले उम्मीदवारों की उम्र, क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का आधार, कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ संबंध समेत कई बिन्दुओं पर खास ध्यान दिया जाता है. 70 वर्ष से अधिक उम्र के अलावा स्वास्थ्य समेत कई बिन्दुओं का भी ध्यान दिया जाता है. ऐसे में बीजेपी के सांसद बीडी राम सहित आधा दर्जन सांसदों के टिकट कटने की चर्चा जोरों पर है. जिन सांसदों की उम्र 70 साल से अधिक हो चुकी है. उनमें पलामू सांसद बीडी राम और धनबाद के सांसद पीएन सिंह का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही