Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लापता अदिति का 25 दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजनों ने राज्यपाल से लगाई गुहार

Ranchi: रांची के कोकर क्षेत्र के खोहरटोली क्षेत्र से 18 महीने की अदिति 25 दिनों से लापता है परिजनों ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर बच्ची की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की है. बच्ची के अचानक गायब होने के बाद परिवार ने मामले की सूचना स्थानीय खेलगांव थाना में दी थी, जहां गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है.

परिजनों का कहना है कि घटना के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इससे परिवार गहरे सदमे और चिंता में है. आवेदन में बच्ची के पिता मनीष पांडेय और माता अंजिता पांडेय ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर उनकी बच्ची की शीघ्र खोजबीन कराई जाए. उन्होंने कहा है कि पूरे परिवार की उम्मीद प्रशासन पर टिकी हुई है और उन्हें न्याय व सहायता की अपेक्षा है.

बीते दिनों में BJP, JLKM और कई संगठन द्वारा सदर थाना का घेराव भी किया गया था और प्रशासन पर दवाब बनाने की कोशिश की गई थी. परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे तत्काल पुलिस अथवा परिवार से संपर्क करें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही