Search

 
 
 

उलगुलान महारैली में गढ़वा से शामिल होंगे 25 हजार कार्यकर्ता

 
Garhwa: रांची में आगामी 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान महारैली ऐतिहासिक होगी. इस महारैली में गढ़वा से लगभग 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. सभी कार्यकर्ता विभिन्न बसों, चारपहिया वाहन आदि के माध्यम से रांची पहुंचेंगे. वहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने शुक्रवार को शहर के चिनियां रोड स्थित होटल पद्मावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही. धीरज दुबे ने कहा कि भाजपा मीठा जहर घोलकर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है. यदि जनता इस बार सचेत नहीं हुई तो मतदान के अधिकार से सभी को वंचित हो जाना पड़ेगा. भाजपा इस बार सत्ता में आयी तो अगली बार से चुनाव बंद कराने की तैयारी में है. इस बार भी सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा चुनाव से ठीक पहले बेवजह जेल में बंद कर चुनाव को एकतरफा करने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-akhara-committee-termed-amba-prasads-allegations-as-baseless/">रामगढ़

: अखाड़ा समिति ने अंबा प्रसाद के आरोपों को बताया निराधार

भाजपा ईडी-सीबीआई व चुनाव आयोग का कर रही दुरूपयोग : झामुमो

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग आदि सभी का दुरूपयोग कर अपने हित में कार्य करवा रही है. श्री दुबे ने कहा कि भाजपा चंदा दो, धंधा लो के तर्ज पर काम कर रही है. इस तरह से बहुत बड़ा स्कैम चलाया जा रहा है. किसी भी ठेका कार्य को अधिक स्टीमेट बनाकर कार्य कराया जा रहा है. दो लोग मिलकर सिर्फ गुजरात और गुजरातियों का ही भला चाहते हैं. प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय सदस्य शरीफ अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अशर्फी राम उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/india-alliance-meeting-held-in-jmm-office-discussion-on-making-ulgulan-rally-successful/">झामुमो

कार्यालय में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक, उलगुलान रैली को सफल बनाने पर चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही