Search

 
 
 

धनबाद में 47 जगहों पर छापेमारी में 25 टन अवैध कोयला जब्त, 7 के खिलाफ सनहा दर्ज

 
Dhanbad : एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-cyber-crime-turned-out-to-be-kumardhubi/">(Dhanbad)

जिले में अवैध कोयला खनन व ढुलाई के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है.पुलिस ने 22 सितंबर को देर रात तक जिले में 47 जगहों पर छापामारी कर 25 टन कच्चा कोयला जब्त किया है. अवैध कोयला लोड 3 मोटर साइकिल भी जब्त की गई है. इस संबंध में पुलिस ने 7 सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताते चलें कि जिले में अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से जारी है. बीसीसीएल की बंद पड़ी कोलियरियों से कोयले का अवैध खनन कर तस्कर विभिन्न भट्ठों व निजी फैक्ट्रियों में सप्लाई कर रहे हैं. अवैध खनन के दौरान चाल धंसने व अन्य घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ही पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान शुरू किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjee-bailed-in-cheating-case-of-ten-lakhs-from-former-zip-president/">धनबाद

: पूर्व जिप अध्यक्ष से दस लाख की धोखाधड़ी मामले में अरूप चटर्जी को बेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही